Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन, 1984 के दंगों में मिली थी उम्र कैद

मीनाक्षी आईआईएमटी न्यूज कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का गुरुवार को निधन हो गया। हालांकि, तक उनकी मौत की वजह क्या रही, यह जानकारी सामने नहीं आई है।कांग्रेस नेता कसाल 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों में दोषी थे। वो उम्रकैद की सजा काट रहे थे।उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल, सज्जन कुमार के निधन के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।सज्जन कुमार एक अनुभवी राजनेता थे और उन्होंने लोकसभा में सांसद के रूप में कार्य किया। वे 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में दोषी पाए गए थे। हालांकि, हाल ही में दिल्ली उच्च न्यायालय ने दो मामलों में उन्हें बरी कर दिया था। अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उनका निधन हो गया था, लेकिन इस पर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।उनके निधन के कारणों का पता चलने के बाद ही आगे की जानकारी सामने आ पाएगी।

Exit mobile version