Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

रूस का यूक्रेन पर बड़ा आरोप, पुतिन पर ड्रोन हमले की कोशिश

लवी फंसवाल। रूस की तरफ से एक बड़ा दावा सामने आया है। जिसमें बताया जा रहा है, कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या की कोशिश की गई। रूस का कहना है, कि क्रेमलिन पर ड्रोन हमले की कोशिश की गई है। साथ ही क्रेमलिन ने उसे आतंकवादी कृत्य बताया और उसकी कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी दी। आपको बतादें, कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर ड्रोन से हमला करने की कोशिश की गई। क्रेमलिन ने एक बयान देते हुए कहा कि दो मानवरहित व्हीकल (ड्रोन )को रूस तरफ भेजा गया। उसके सीधे निशाने पर व्लादीमीर पुतिन थे। ड्रोन को तभी निष्क्रिय कर दिया गया। ड्रोन का सीधा निशाना ब्लादीमरी पुतिन का आवास स्थान था। क्रेमलिन ने कहा कि यह सुनियोजित आतंकवादी कृत्य है। यह रूसी संघ के राष्ट्रपति की जान लेने का एक घिनौना प्रयास था। इस हवाई हमले में पुतिन को कोई क्षति नहीं पहुंची है। साथ ही रूस ने यह कहा कि राष्ट्रपति पुतिन के काम करने का कोई तरीका नहीं बदला है। वह अभी भी जैसे पहले चलता आ रहा था, वैसे ही क्रिया शैली में लगे रहेंगे। कार्यक्रम जारी रहेगा। उन्होंने कहा हम हमले की जबाबी कार्यवाही के अधिकार के तहत काम करने की कोशिश करेंगे। मौजूदा हालातों को देखकर यही सही लग रहा है। उन्होंने कहा हम इसे षड्यंत्र रचित आतंकवादी कृत्य मानेंगे। इस मामले को लेकर रूस ने यूक्रेन पर भी आरोप लगाया है। रूस के लिए राहत की बात यह है कि पुतिन सुरक्षित हैं। हमले की कोशिश मंगलवार की रात की गई थी। इधर यूक्रेन ने कहा कि रूस बड़े पैमाने पर हमला करने की तैयारी कर रहा है। यूक्रेन कभी भी हमला नहीं करता, बल्कि वह तो अपनी सुरक्षा के लिए युद्ध लड़ रहा है। उनका कहना है कि वह रूसी संघ के इलाके पर हमला नहीं करते हैं। हमले के बाद राष्ट्रपति पुतिन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लेकिन पुतिन की दैनिक क्रियाशैली पहले की तरह ही जारी रहेगी।

Exit mobile version