Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

रूस ने गंवाए 3 लाख 15 हजार सैनिक, यूक्रेन के खिलाफ युद्ध पड़ा महंगा

साधना। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को करीब दो साल का समय हो चूका है। लेकिन अभी भी कोई हार मानने को तैयार नहीं है। मॉस्को ने इस युद्ध में अब तक अपने 3 लाख 15 हजार सैनिक गंवा दिए, जिससे यह ज़ाहिर है कि रूस को यूक्रेन के खिलाफ यह युद्ध महंगा पड़ा है। इस युद्ध में रूस अपने 87 फीसदी सक्रीय सैनिक बेड़ों को खो चुका है। साथ ही इसके बेड़े के दो तिहाई टैंक भी बर्बाद हो चुके हैं।
सूत्रों की रिपोर्ट के अनुसार, युद्ध की शुरुआत में रूस के पास 3 लाख 60 हजार सैनिक थे। लेकिन अब सैनिकों की संख्या में कमी देखी गयी है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नवंबर के अंत तक रूस जमीनी बलों के हथियारों के अपने भंडार का एक चौथाई से अधिक खो चूका है।
दो साल से चल रहे युद्ध पर अब तक विराम नहीं लग पाया। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में मॉस्को ने अब तक अपने 3 लाख 15 हजार सैनिक गंवा दिए हैं।

रूस के 2 हजार दो सौ टैंक हो चुके हैं तथा मॉस्को के 3500 में से 2,200 टैंक बर्बाद हो चुके हैं। 13 हजार छः सौ पैदल सेना के लड़ाकू वाहनों और बख्तरबंद कर्मियों के वाहक में से 13 हजार 6 सौ भी नष्ट हो गए हैं।

Exit mobile version