Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

दिल्ली के लाहौरी गेट में 2.30 करोड़ की लूट, चार हथियारबंद बदमाश फरार

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में चार हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े एक कार्यालय में घुसकर 2.30 करोड़ रुपये लूट लिए। बदमाशों ने वहां मौजूद कर्मचारी को बंदूक दिखाकर धमकाया और अलमारी में रखी नकदी बैगों में भरकर फरार हो गए। वारदात चर्च मिशन पुलिस पोस्ट के अधिकार क्षेत्र में हुई। लूट के बाद आरोपी ओल्ड दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने पहले से खड़ी एक कार में बैठकर भाग निकले। मामले में लाहौरी गेट थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए चार टीमें बनाई हैं। टीमें घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही हैं, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

Exit mobile version