Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

दिल्ली के पहाड़गंज में निर्माणाधीन होटल की छत गिरी, आठ घायल

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन होटल की छत का स्लैब अचानक ढह गया, जिससे आठ लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार, हादसे के समय होटल की दूसरी मंजिल पर छत डालने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक स्लैब गिर गया और वहां मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Exit mobile version