Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

दिल्ली में सड़क हादसा- डीटीसी बस ने बच्चे को कुचला, मासूम की गई जान

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दिल्ली में एक दर्दनाक सड़क हादसे की जानकारी सामने आई है। दिल्ली परिवहन निगम की एक बस ने कापसहेड़ा इलाके में एक बच्चे को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। यह दुखद घटना कापसहेड़ा क्षेत्र में हुई। बस दिल्ली परिवहन निगम के सेक्टर 22 द्वारका डिपो की बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ का कार्य शुरू कर दिया, पुलिस दल सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर पूरी घटना की पुष्टि कर रही है।

Exit mobile version