मीनाक्षी आईआईएमटी न्यूज रजौरी गार्डन के रघुवीर इलाके में सोमवार सुबह एक इमारत की पहली मंजिल पर चार्जिंग के दौरान ई-रिक्शा की बैटरी फटने से भयानक आग लग गई। हादसे मैं दो लोग झुलस गए। दोनों को इलाज के लिए गुरु गोविंद सिंह अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी में एक मृतका की उम्र 17 साल और दूसरे मृतक की उम्र 38 साल बताई गई है। दमकल विभाग के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे रघुवीर नगर के आर ब्लॉक में स्थित एक मकान में आग लगने की जानकारी मिली।सूचना मिलते ही दमकल विभाग के चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि जिस इमारत में आग लगी थी वह चार मंजिला है,इमारत की पहली मंजिल पर ई रिक्शा की बैटरी फटने के बाद घरेलू सामान में आग लगी थी।
दिल्ली में चार्जिंग के दौरान ई-रिक्शा की बैटरी फटी,इमारत में लगी आग,दो लोगों की मौत

