मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज 28 अगस्त को देशभर में रक्षाबंधन मनाया जाएगा, रक्षाबंधन से पहले ही गुरुवार को दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया और पोस्ट साझा करते हुए अपनी खुशी बयां की।रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को बच्चों के साथ राखी का त्योहार मनाया। इस अवसर पर उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हेंडल से कुछ तस्वीरें साझा कीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों के बीच त्योहारों की खुशी को अनमोल बताया।मुख्यमंत्री ने लिखा कि बच्चों के बीच त्योहारों की खुशी कुछ और ही होती है। उन्होंने दिल्ली के विभिन्न हिस्सों से आए अपने प्यारे छोटे दोस्तों के साथ यह विशेष रक्षाबंधन मनाया। बच्चों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर बहुत प्यार से कई राखियां बांधीं। उन्होंने मुख्यमंत्री को जमकर मिठाई भी खिलाई।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बच्चों के साथ बिताए इन पलों को बेहद खास बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों की मासूमियत और उत्साह त्योहारों के माहौल को और भी जीवंत बना देता है। इस आयोजन में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से बच्चे शामिल हुए थे। यह मुख्यमंत्री के लिए एक भावनात्मक और यादगार अनुभव रहा। बच्चों ने भी इस अवसर पर खूब आनंद लिया।
सीएम रेखा गुप्ता ने बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन, राखी बांधने पर दिए तोहफे

