रामशंकर आईआईएमटी न्यूज सुप्रीम कोर्ट अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में कथित वित्तीय अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिकाओं पर 13 जुलाई को सुनवाई करेगा। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ करेगी। इस बीच ट्रस्ट सदस्य महंत दिनेंद्र दास ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के वीआईपी दर्शन पास आईडी ब्लॉक होने की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि पास पहले की तरह जारी हो रहे हैं। उन्होंने यूपी पुलिस और प्रशासन पर पूरा भरोसा जताया। उधर, एसआईटी की प्रारंभिक जांच में राम मंदिर के दान गिनती कक्ष में गंभीर सुरक्षा चूक सामने आई है। जांच के अनुसार, CCTV फुटेज में 27 अप्रैल से 5 जून के बीच करीब 70 संदिग्ध घटनाएं मिलीं, जिनमें कुछ कर्मचारी कपड़ों, जेबों और जूतों में नकदी छिपाते दिखाई दिए। एसआईटी का मानना है कि कथित गबन एक व्यवस्थित और बार-बार होने वाली गतिविधि थी।अयोध्या राम मंदिर के दान में चोरी के मामले में CBI जांच की मांग की गई है। भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता में , एक याचिका में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वित्तीय लेनदेन की CAG से ऑडिट कराने और CBI जांच की मांग की गई है। दूसरी याचिका में भी CBI जांच की मांग की गई है। वहीं, RJD सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रस्ट के पूरे वित्तीय रिकॉर्ड का फोरेंसिक ऑडिट, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में CBI जांच और सभी बैंक रिकॉर्ड, UPI ट्रांजैक्शन और डिजिटल दस्तावेज सुरक्षित रखने के निर्देश देने की मांग की है।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, निष्पक्ष जांच की अपील पर अदालत का बड़ा फैसला

