Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

अचानक पहुंचे दिल्ली के आजादपुर सब्जी मंडी राहुल गांधी।

दीपक झा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व लोकसभा सांसद राहुल गांधी मंगलवार सुबह 4 बजे दिल्ली के आजादपुर सब्जी मंडी पहुंच गए, और सब्जी व्यापारियों से सब्जियों के रेट पर चर्चा करने लगे। इन दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी अलग ही अंदाज़ में नजर आ रहे हैं। मंगलवार सुबह 4 बजे दिल्ली के आजादपुर सब्जी मंडी पहुंच गए और वहां पर सब्जी व्यापारियों से हाल चाल जानने लगे। आपको बता दें कि राहुल गांधी 2 दिन पहले ही केरल से लोटकर आए हैं। राहुल गांधी अपने घुटने का दर्द के इलाज के सिलसिले में केरल गए थे। राहुल गांधी के सब्जी मंडी पहुंचते ही मंडी में भिड़ लग गई, और फोटो खिंचवाने की होड़ मंच गई। राहुल गांधी का ये नया अंदाज़ लोगो को काफी पसंद आ रहा है।

इससे पहले भी राहुल गांधी जनता के बीच अचानक पहुंच गए। 7 सितम्बर 2022 को भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने के बाद से ही राहुल गांधी जनता के बीच जा रहे हैं। राहुल का ये अंदाज लोगो को खूब पसंद आ रहा है। राहुल गांधी लगातार लोगों के बीच जा रहे हैं, और उनके परेशानियों को सुन रहे हैं। 7 जुलाई को किसानो के बीच अचानक पहुंच कर उनके साथ खेती करने लगे और उनके साथ खाना भी खाया, महिला किसानों के साथ बैठकर बाते की। सरकार के नीतियों पर चर्चा की। महिला किसानों ने प्रियंका गांधी से बात करने की ख्वाहिश जताई। जिसके बाद राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को फोन लगाकर, उनसे बात करवाई। आपको बता दे तो राहुल गांधी ने किसानों को अपने घर पर खाने को बुलाया, और साथ ही दिल्ली घूमने का वादा किया। कुछ दिनों बाद उस वादे को पूरा भी किया गया। कांग्रेस पार्टी के तरफ़ से ट्वीटर पर एक वीडियो जारी किया गया। जिसमे कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी शामिल हुई थी। इसके लिए किसानों के तरफ से खुशी जाहिर की गई थी। 22 जून को दिल्ली के गेराज में पहुंच कर मैकेनिक्स के साथ काम करने लगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के एक गेराज में पहुंचकर मैकेनिक्स के साथ बबैठकर, नके साथ काम करने लग गए। गाड़ी के पार्ट्स खोलने लगे। मैकेनिक्स और राहुल गांधी के साथ हंसी मजाक भी खूब किया गया। राहुल गांधी ने वहां पर सभी से बाते की। अपने बारे में कुछ बताया। उसी बीच राहुल गांधी से एक मेकेनिक ने पूछा आपकी शादी कब होगी। उस पर राहुल गांधी ने कहा जब तुम्हारी होगी। उसके बाद. ktm 300 cc है ये भी वहां काम कर रहे मेकेनिको से शेयर किया। करोल बाग, दिल्ली युनिवर्सिटी के मेस में जा कर छात्रों के साथ खाना खाया। यूपीएससी एस्प्रेंट के साथ बात चीत, राहुल गांधी लगातार आम लोगो से अपनी सेंक्टीविटी जोड़ रहे हैं, और कहीं ना कहीं वो इसमें कामियाब भी हो रहे हैं उनके फैन फ्लोइंग में लगातार वृद्धि हो रही है। विपक्ष के नेताओं में राहुल गांधी सबसे पापुलर नेता बनकर उभर रहे हैं।

Exit mobile version