Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

कर्नाटक के बाद राजस्थान में राहुल गांधी, सचिन पायलट और अशोक गहलोत का विवाद गहराया

दीपक झा। कर्नाटक में ताबर-तोड़ चुनाव प्रचार अभियान करके राहुल गांधी अचानक राजस्थान पहुंच गए। हाल के दीनो मे सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच विवाद और भी गहराया हुआ है। साल के आख़िरी में राजस्थान विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में दोनों नेता ने सह और मात देने का काम शुरू कर दिया। राहुल गांधी के दौरे के बीच कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी नीति साफ कर दी और अशोक गहलोत पर जम कर बरसे। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी राजस्थान के माउंट आबू में एक दिन के दौरे पर गए हैं।

आपको बता दें तो राहुल गांधी कांग्रेस के सर्वोदयी ट्रेनिंग कैंप के डेलिगेट्स, कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रहे थे। उसी वक्त जयपुर में राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट प्रेस कॉफ्रेंस कर रहे थे। सचिन पायलट ने प्रेस कांफ्रेंस में अशोक गहलोत पर कई गंभीर और बड़े आरोप लगाये। उन्होंने कहा, अशोक गहलोत सोनिया गांधी को नहीं बल्कि वसुंधरा राजे को अपना नेता मानते हैं। उनके लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा, सरकार गिराने का आरोप मेरे ऊपर लगा, लेकिन सरकार को बचाया वसुंधरा राजे ने। मुझे निक्कमा, कोरॉना, वायरस गद्दार ना जाने क्या क्या बोला गया। फिर भी मैं चुप रहा क्योंकि, मैं अपनी सरकार और पार्टी को बदनाम नहीं करना चाहता था। लेकिन बात जनता की है। इसलिए मुझे बोलना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने अजमेर से जयपुर तक पैदल जन संघर्ष यात्रा निकालने का भी ऐलान कर दिया है। पायलट अब अशोक गहलोत से आरपार के मूड में हैं।

Exit mobile version