Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

जंतर मंतर पर आरक्षण हटाने के लिए जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस का स्ट्रिक्ट एक्शन, 12 लोग हिरासत में

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज आरक्षण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की तैयारी के बीच शनिवार को जंतर-मंतर को पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। आज सुबह लगभग 10-12 प्रदर्शनकारी जुटे। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।आरक्षण के खिलाफ संभावित प्रदर्शन को लेकर शनिवार को जंतर-मंतर मार्ग पर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। कई रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई और पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई।दोपहर में प्रदर्शन के लिए करीब 10-12 प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंचे। हालांकि, प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही दिल्ली पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को पुलिस वैन में बैठाकर वहां से ले गई। इसके बाद फिलहाल जंतर-मंतर पर कोई प्रदर्शनकारी मौजूद नहीं है।संभावित प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस पहले से अलर्ट थी। जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई थी और आवाजाही पर भी नजर रखी जा रही थी।

Exit mobile version