IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

पीएम नरेन्द्र मोदी पहुंचे वाराणसी… मॉरीशस के प्रधानमंत्री से की मुलाकात

प्रफुल्ल शर्मा (ग्रेटर नोएडा)

गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम से की मुलाकात । काशी में स्थित ताज होटल में दोनों देशों के प्रमुखों की बैठक हुई है। पीएम मोदी और रामगुलाम ने द्विपक्षीय वार्ता से पहले एक-दूसरे के गले मिले और दोनों नेताओं ने अपने संबंध ताज़ा किए। इस बैठक के दौरान दोनों देशों के मध्य आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत करने को लेकर बात की गई। इस वार्ता की शुरुआत दोपहर 12 बजे हुई और समापन दोपहर 2 बजे हुआ। वहीं, एक आधिकारिक बयान के मुताबिक पीएम मोदी और रामगुलाम के मध्य वार्ता में द्विपक्षीय सहयोग के प्रमुख मामलों पर चर्चा होने की उम्मीद है। आशंका लगाई जा रही है कि वार्ता में विकास, आपसी साझेदारी और क्षमता निर्माण जैसे विशेष मुद्दों पर ध्यान दिया जाएगा। वहीं, चर्चा के वक्त दोनों नेताओं ने अपने-अपने देशों के इतिहास, संस्कृति और आपसी संबंधों को लेकर शानदार आपसी रणनीति बनाई और प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

वार्ता समाप्त होने के ठीक बाद पीएम मोदी अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे, जहां वो वाराणसी के स्थानीय लोगों से मुलाकात कर विकास परियोजनाओं का जिक्र भी कर सकते हैं। दोपहर 3 बजे पुलिस लाइन से बाबतपुर एयरपोर्ट पर पीएम मोदी पहुंचेंगे और वहां से देहरादून के लिए रवाना होंगे। पीएम के आने पर महाकाल की वाराणसी में जोर-शोर से तैयारियां शुरू हो गईं। वाराणसी में पीएम मोदी का रोड शो भी आयोजित किया गया है। रोड शो के लिए प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

पीएम मोदी ने मॉरीशस के पीएम नवीन रामगुलाम से मुलाकात करने के बाद कहा कि, ‘मुझे यह कहते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि भारत और मॉरीशस सिर्फ़ साझेदार नहीं, बल्कि एक परिवार हैं। मॉरीशस भारत की पड़ोसी पहले नीति और विज़न महासागर का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। मार्च में मुझे मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होने का सौभाग्य मिला था। उस समय हमने अपने संबंधों को संवर्धित रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया था। आज हमने द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की विस्तार से समीक्षा की है। हमने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार साझा किए। मैं चागोस समझौते के समापन पर प्रधानमंत्री रामगुलाम और मॉरीशस की जनता को हार्दिक बधाई देता हूं।’ पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि मॉरीशस सिर्फ साझेदार नहीं, बल्कि परिवार है। साथ ही मॉरीशस में अस्पताल बनाने का ऐलान भी किया गया।

Exit mobile version