Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

दिल्ली में कावड़ यात्रा की तैयारी शुरू, रास्तों में सजने लगे पंडाल

मीनाक्षी आईआईएमटी न्यूज श्रावण मास की दस्तक के साथ, कई शहरों में कावड़ यात्रा की तैयारी और पंडाल की सजावट शुरू हो गई है। रास्तों पर लाइट से सजावट की गई है। देश की राजधानी दिल्ली में भी कावड़ यात्रा की तैयारियां जोरों शोरों से शुरू हो गई हैं। शहर के विभिन्न मार्गों पर जहां पंडाल लगने शुरू हो गए हैं वहीं लाइटिंग की व्यवस्था भी की जा रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए इस बार कुछ विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था का पूरा निरीक्षण करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। “दिल्ली,उत्तर प्रदेश,हरियाणा उत्तराखंड “,समेत विभिन्न राज्यों में कावड़ियों के स्वागत के लिए सेवा शिविर तैयार करने का कार्य अंतिम चरण में है। इन स्थानों पर कांवड़ियों के लिए निशुल्क विश्राम व्यवस्था पेयजल की व्यवस्था और भोजन इत्यादि की व्यवस्था की गई है। “यह कावड़ यात्रा 30 जुलाई से श्रावण शिवरात्रि 11 अगस्त तक जारी रहेगी” इस दौरान लाखों श्रद्धालु हरिद्वार और गंगोत्री से गंगाजल लेकर अपने अक्षेत्रों के शिव मंदिरों तक पहुंचेंगे। शाहदरा जिला पुलिस ने श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्गो का उपयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया है जिससे यात्रा सुरक्षित और सुचारू बनी रहे।

Exit mobile version