Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, दिल्ली में तैयार हुए पूजा घाट

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ हो गई। इस दिन व्रती कद्दू-भात का प्रसाद बनाकर ग्रहण करते हैं। छठ पूजा को लेकर दिल्ली के बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। कद्दू और लौकी की मांग बढ़ने से इनके दाम 60 से 80 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं।राजधानी में छठ पूजा के लिए कई जगहों पर घाट और कृत्रिम तालाब तैयार किए गए हैं। मयूर विहार, त्रिलोकपुरी, मंडावली, गाजीपुर और दिलशाद गार्डन समेत कई इलाकों में श्रद्धालुओं के लिए साफ पानी, रोशनी और सफाई की व्यवस्था की गई है।उत्तरी दिल्ली में मुनक नहर के किनारे करीब 11 किलोमीटर लंबा छठ घाट तैयार किया गया है। वहीं, सिग्नेचर ब्रिज के पास वजीराबाद पूर्वी घाट पर भी छह साल बाद बड़े स्तर पर पूजा का आयोजन होगा। यह पर्व 13 से 16 नवंबर तक मनाया जाएगा।

Exit mobile version