Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

कांग्रेस पर प्रशांत किशोर का बड़ा निशाना, कहा- तुम खुद तो सनम डूबेंगे, हमें भी ले डूबेंगे

प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर

अंकित कुमार तिवारी। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार से जन सुराज यात्रा की शुरुआत कर दी है। यात्रा शुरू करने के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस खुद तो डूब रही है वह मुझे भी ले डूबेगी। साथ ही उन्होंने कहा उन्होंने कहा, 2011-2021 तक मैं 11 चुनावों से जुड़ा रहा, केवल एक चुनाव हार गया जो उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के साथ था। तब से मैंने फैसला किया कि मैं उनके (कांग्रेस) साथ काम नहीं नहीं करुंगा क्योंकि उन्होंने मेरा ट्रैक रिकॉर्ड खराब कर दिया है। प्रशांत किशोर ने हाथ जोड़कर कहा कि इसके बाद कांग्रेस के साथ कभी काम नहीं करूंगा।

प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना करते हुए यह भी कहा कि वैसे तो कांग्रेस पार्टी के प्रति मेरा सम्मान बहुत है। लेकिन कांग्रेस पार्टी एक डूबती हुई नाव है। जो किसी भी यात्री को डुबा सकती है। कांग्रेस की स्थिति इस समय ठीक नहीं है। कांग्रेस को अपनी स्थिति में सुधार लाना। कांग्रेस पार्टी को लोगों के मन में विश्वास पैदा करना होगा कि वह गरीब-मजदूरों की पार्टी है न कि भ्रष्टाचार की। उन्होंने कहा कि बिहार में 2015 में महागठबंधन का चुनाव कराया और महागठबंधन की सरकार भी बनी। पंजाब में भी 2017 में विधानसभा चुनाव जीते।

आंध्र प्रदेश में जगनमोहन रेड्डी के साथ विधानसभा इलेक्शन में विजय हासिल हुई। उसके बाद दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की आम पार्टी की सरकार के साथ काम किया और वहां भी विजय हासिल हुई। 2021 के विधानसभा तमिलनाडु और बंगाल में भी जीत हासिल हुई और 2017 में यूपी विधानसभा चुनाव हार गए। यूपी के चुनाव हम कांग्रेस के साथ थे और कांग्रेस ने यूपी में अपनी सीटें नहीं निकाल पाई। प्रशांत किशोर ने कहा कि बंगाल विधानसभा चुनाव में मैंने ऐलान कर दिया था कि अगर भाजपा 100 सीटों से अधिक जीती। तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा और हुआ भी ऐसा ही भाजपा ने 77 सीट पर ही रह गई। यह भगवान का आशीर्वाद हैं।

Exit mobile version