Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

भाजपा के 44वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी करेंगे संबोधित

पीएम नरेंद्र मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी

Lavi Fanshwal। आज भारतीय जनता पार्टी का 43वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। जिसके लिए आज प्रधानमंत्री मोदी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं को बधाई भी देंगे। आपको बता दें कि 6 अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई थी। इसके बाद पार्टी ने प्रथम लोकसभा चुनाव 1984 को लड़ा था। जिसमें वह 2 सीटों से जीती थी। इसके बाद 1993 के चुनाव आते-आते पार्टी पहली बार लोकसभा दल में एक बड़ी पार्टी के रूप में उभरी। लेकिन इसके द्वारा बनाई गई सरकार कुछ समय तक ही चली। भाजपा 1998 और 1999 में सबसे बड़े दल के रूप में रही, लेकिन इसने दोनों बार ही गठबंधन सरकार बनाई। इसके बाद 2014 के इलेक्शन में भाजपा ने पूर्ण बहुमत से जीत प्राप्त की। जिससे भाजपा आज प्रमुख पार्टी के रूप में उभरी है। 1992 के चुनाव के बाद जब भाजपा सरकार में नहीं थी। तब उसने विपक्ष की पूर्ण भूमिका निभाई। इसके चलते 2019 के चुनावों में भाजपा ने 303 सीटों पर जीत दर्ज की है। 6 अप्रैल यानी आज बीजेपी 43वां स्थापना दिवस बना रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। देश में 10 लाख से ज्यादा स्थानों पर कार्यक्रम हो रहे हैं। 2 सीटों से 303 सीटों पर सांसदों का सफर बीजेपी को दुनिया की दूसरी बड़ी पार्टी के रूप में कहा जा रहा है। आज पार्टी के स्थापना पर पीएम मोदी ,पार्टी के समस्त मुख्यमंत्री व कार्यकर्ता भाजपा की चलाई गई पॉलिसी में किए गए कार्यों के बारे में बताएंगे। साथ ही वह जिन बीमाओं पॉलिसी को उन्होंने चलाया है, व जितने भी कार्य प्रारंभ किए हैं। उनके लाभ बताएंगे। साथ ही 14 अप्रैल बाबा साहेब अंबेडकर जयंती को लेकर न्यायिक सप्ताह को भी मनाया जायेगा और कल्याणकारी योजनाओं के लाभ के बारें में भी चर्चा करेगें।

Exit mobile version