Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

विमान हादसे वाली जगह पहुंचे पीएम मोदी, अस्पताल में घायलों से भी की मुलाकात


राजतिलक शर्मा

(ग्रेटर नोएडा)गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एयर इंडिया इंडिया के दर्दनाक हादसे वाले स्थान पर जाकर आज पीएम मोदी ने जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ गुजरात की सीएम भूपेंद्र पटेल सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे। इस भीषण एक्सीडेंट में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी सहित 266 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एअर इंडिया के इस विमान में 241 यात्री सफर कर रहे थे। बाकी 25 लोग वह थे जोकि विमान के क्रैश होने के समय घटनास्थल मेघानीनगर में मौजूद थे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों से हादसे की बारीकी से जानकारी ली। इसके बाद पीएम मोदी घायलों लोगों का हाल जानने के लिए अस्पताल में मिले। साथ ही उस व्यक्ति रमेश विश्वास कुमार से भी मिले जो कि इस एक्सीडेंट में बच गया था।

Exit mobile version