Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

खिलाड़ी रिंकू सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, 5 करोड़ रुपये की मांगी फिरोती


प्रफुल्ल शर्मा (ग्रेटर नोएडा)
मशहूर भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। रिंकू सिंह की प्रमोशनल टीम को अंडरवर्ल्ड माफिया से कुछ दिनों पहले संदेश आया जिसमें रिंकू सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है, और 5 करोड़ की फिरोती मांगी है। रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के प्रसिध्द खिलाड़ी है जो देश की जर्सी में बहुत वर्षों से खेल रहे है। रिंकू सिंह के घर के बाहर पुलिस बल तैनात की गयी है। जिसके बाद प्रशासन ने रिंकू सिंह के परिवार के लिए एतिहात बरते है। दुसरी तरफ रिंकू ने हाल ही में समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से सगाई की है। यह कयास लगाए जा रहे है की सांसद के साथ सगाई से भारी ताकते रिंकू सिंह को निशाना बना रही है। रिंकू अपनी प्रतिभा से देश और दुनिया में यस कमा रहें हैं। जिस प्रकार से मृतक एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी के बेटे और पूर्व विधायक जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी मिली थी उसी प्रकार से रिंकू सिंह को आरोपी मोहम्मद दिलशाद नौशाद ने धमकी दी है.
देनों मामले संगीन है और दिलशाद नौशाद खुद को डी-कंपनी का हिस्सा बनाकर धमकी भरें संदेश दे रहा है। बिहार के दरभंगा जिले का निवासी नौशाद कुख्यात आरोपी है। 28 अप्रैल नौशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था, पहले उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस (LOC) जारी किया गया और फिर उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया

Exit mobile version