Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

दिल्ली में एमसीडी ने चलवाया हथौड़ा, न्यू अशोक नगर में पीजी सील

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज हाल ही में हुए,सत्य निकेतन इमारत हादसे के बाद एमसीडी में अवैध निर्माणों पर कार्रवाई शुरू कर दी है, एमसीडी की कार्रवाई लक्ष्मी नगर,जनकपुरी, मधु विहार,न्यू अशोक नगर में जारी है। निगम की टीम इन क्षेत्रों में अवैध रूप से बने ढांचों को गिरा रही हैं। साथ ही, अधिकांश संपत्तियों को सील करने की कार्रवाई भी की जा रही है। इसका उद्देश्य शहर में बढ़ते अवैध निर्माणों पर रोक लगाना है। पूर्वी दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में सख्त रूप से कार्रवाई हो रही है।न्यू अशोक नगर में एक अवैध रूप से संचालित पीजी को भी सील कर दिया गया है। यह कार्रवाई स्थानीय निवासियों की शिकायतों और नियमों को तोड़ने के बाद की गई है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माणों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे निर्माणों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

Exit mobile version