Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

सत्य निकेतन हादसा, पीजी संचालक पुलिस की हिरासत में, कोर्ट में किया गया पेश

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने सत्य निकेतन इमारत ढहने के मामले में महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। अदालत ने सुधांशु और शुभम त्यागी को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। यह हिरासत आगे की जांच और दोनों के आमने-सामने पूछताछ के लिए दी गई है, जो मामले को सुलझाने में सहायक होगी। दिल्ली पुलिस के अनुसार, ये दोनों व्यक्ति उस इमारत के पीजी ऑपरेटर थे। यह इमारत 6 सितंबर को सत्य निकेतन क्षेत्र में ढह गई थी। संचालन और रखरखाव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस का मानना है कि उनकी पूछताछ से घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकता है। यह कदम मामले की तह तक जाने और जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए आवश्यक माना जा रहा है। मामले में फरार आरोपी और पीजी संचालक शुभम त्यागी ने शुक्रवार को पटियाला हाउस अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। इस हादसे में सात लोगों की मौत हुई थी, जिनमें पांच छात्र शामिल थे।

Exit mobile version