मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना के बाद दिल्ली में पीजी, किराए के फ्लैट और निजी हॉस्टल में रहने वाले छात्रों की सुरक्षा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की गई है। याचिका में छात्रों की शिकायतों के लिए 24 घंटे चलने वाली हेल्पलाइन और रहने की जगहों की नियमित सुरक्षा जांच की व्यवस्था बनाने की मांग की गई है। पीआईएल दिल्ली विश्वविद्यालय के पीजीडीएवी कॉलेज के दूसरे वर्ष के छात्र शिवांश कालिया ने दायर की है। इसमें कॉलेज, विश्वविद्यालय और बड़े छात्र एवं कोचिंग केंद्रों के स्तर पर ””स्टूडेंट अकोमोडेशन एडवाइजरी एंड मॉनिटरिंग कमेटी”” बनाने का सुझाव दिया गया है।कमेटियां छात्रों के रहने की जगहों की समय-समय पर सुरक्षा जांच में मदद करेंगी। साथ ही एमसीडी, फायर विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर इमारत, बिजली और अग्नि सुरक्षा की स्थिति की जांच कराने का काम करेंगी। याचिका में बिना मंजूरी चल रहे या असुरक्षित भवनों की पहचान कर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए जानकारी देने का भी सुझाव दिया गया है।
पीजी-हॉस्टल्स के छात्रों के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन की मांग, छात्र सुरक्षा के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दर्ज

