Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

पपीते के पत्तों से सेहत को कई लाभ

रोशनी ( ग्रेटर नोएडा )

पपीते को अब तक फल के रूप में ही खास माना जाता रहा है, लेकिन हाल की रिपोर्ट्स और आयुर्वेदिक शोध पपीते के पत्तों को भी औषधीय गुणों का खज़ाना बता रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि पपीते के पत्ते शरीर को बीमारियों से बचाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकते हैं।

सबसे बड़ी बात यह है कि डेंगू जैसी गंभीर बीमारी में पपीते के पत्तों का रस प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में सहायक माना जाता है। यही कारण है कि डेंगू के मरीजों को घरेलू नुस्खे के रूप में इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है। पाचन तंत्र के लिए भी यह पत्ते बेहद उपयोगी हैं। इनमें मौजूद एंज़ाइम पपेन और काइमोपपेन भोजन को जल्दी पचाने और कब्ज़ जैसी समस्या से राहत दिलाने में मदद करते हैं। लीवर को डिटॉक्स करने और हेपेटाइटिस जैसी बीमारियों से बचाने में भी इनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

त्वचा की देखभाल में भी पपीते के पत्तों का योगदान उल्लेखनीय है। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को साफ और चमकदार बनाते हैं तथा एक्ने और संक्रमण से बचाव करते हैं। वहीं मधुमेह के रोगियों के लिए यह पत्ते ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मददगार साबित हो सकते हैं। महिलाओं के लिए भी यह पत्ते राहत लेकर आते हैं। आयुर्वेदिक चिकित्सक बताते हैं कि पपीते के पत्तों का काढ़ा पीरियड्स के दर्द को कम करता है।

विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि इनका अधिक सेवन नुकसान भी पहुंचा सकता है, इसलिए सीमित मात्रा में और डॉक्टर की सलाह से ही इन्हें लेना चाहिए।

ये थे पपीते के पत्तों के फायदे। आपको कैसी लगी यह खबर। यदि आपको किसी अन्य रेसिपी के फ़ायदों को जानना है तो कमेन्ट कर हमें जरूर बताएं।

Exit mobile version