Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

दिल्ली से पाकिस्तानी नागरिक अरेस्ट,नेपाल के रास्ते से भारत में घुसा

मीनाक्षी आईआईएमटी न्यूज पुरानी दिल्ली इलाके से एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा गया है। उसे 15 अगस्त को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया। यह व्यक्ति अवैध तरीके से भारत की राजधानी दिल्ली में रह रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी नेपाल के रास्ते भारत में घुसा था। वह दिल्ली में आने के बाद एक रेस्टोरेंट में काम कर रहा था। उसकी मां दिल्ली की मूल निवासी थी। मां ने एक पाकिस्तानी मूल के शख्स से शादी की थी। इसके बाद उसने पाकिस्तान की नागरिकता ले ली थी।क्राइम ब्रांच और केंद्रीय एजेंसियों ने आरोपी से लंबी पूछताछ की। हालांकि, पूछताछ के दौरान कोई भी आतंकी एंगल सामने नहीं आया। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उसे फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस के हवाले कर दिया है। अब उसे पाकिस्तान डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।यह पाकिस्तानी नागरिक पुरानी दिल्ली के भीड़-भाड़ वाले इलाके में छिपा हुआ था। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन उसे पकड़ा जाना सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी सफलता है। आरोपी ने नेपाल की सीमा का उपयोग कर भारत में अवैध रूप से प्रवेश किया था। दिल्ली पहुंचने के बाद उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए एक रेस्टोरेंट में काम करना शुरू कर दिया था। उसकी मां के दिल्ली से जुड़े होने के कारण उसकी पृष्ठभूमि की जांच भी महत्वपूर्ण थी।

Exit mobile version