मीनाक्षी आईआईएमटी न्यूज कनॉट प्लेस में गंभीर स्थिति के चलते एनडीएमसी ने गुरुवार शाम 6:30 बजे तक दुकानें बंद करने के निर्देश दिए। अरविंद केजरीवाल ने इसे जंतर-मंतर पर हमले की तैयारी बताया।कनॉट प्लेस में मौजूदा स्थिति को देखते हुए एनडीएमसी ने सभी दुकानें, कार्यालय बंद रखने के निर्देश दिए हैं। एनडीएमसी ने गुरुवार शाम 6:30 बजे तक प्रतिष्ठान बंद रखने को कहा है। एनडीएमसी ने सभी प्रतिष्ठान मालिकों और कब्जाधारकों से अपील की है कि वे आदेश का कड़ाई से पालन करें।एनडीएमसी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने कनॉट प्लेस में सभी दुकानों और प्रतिष्ठानों को बंद करने का निर्देश दिया है। यह निर्देश टेलीफोन के माध्यम से जारी किया गया। कनॉट प्लेस के आसपास बनी गंभीर स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। प्रतिष्ठान मालिकों और कब्जाधारियों से सहयोग करने की अपील की गई है। उन्हें इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। ऐसा किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए किया जा रहा है। इससे संपत्ति के नुकसान और लोगों को चोट से भी बचाया जा सकेगा। वहीं इस पर नेता अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘कनॉट प्लेस की सभी दुकानों को आज शाम 6.30 पीएम बंद करने के आदेश हैं। जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था है। ढेर सारी एंबुलेंस हैं। क्या मोदी सरकार आज फिर जंतर-मंतर पर अपने बच्चों पर बर्बर हमला करेगी
सीजेपी प्रोटेस्ट-NDMC ने दिए कनॉट प्लेस में सभी दुकानों को बंद रखने का आदेश

