ओरंगुटान ने एक महिला के साथ कराया फोटो शूट

चंचल सैनी। सोशल मीडिया पर इन दिनों ओरंगुटान का एक वीडियो तेजी से छाया हुआ है। जिसमें की वह एक महिला के साथ फोटोशूट कराता हुआ नजर आ रहा है। जिसे देखने के बाद आप हसी नहीं रोक पाएंगे। इंटरनेट की दुनिया में आए दिन जानवरों से जुड़े वीडियोज वायरल होते रहते हैं। यहां कभी कोई जानवर हैरान कर जाता है, तो वहीं कई जानवर ऐसे होते हैं जो अपनी हरकतों से खूब ज्यादा लोगों को हंसाते हैं। खासकर ऐसे जानवरों की वीडियो जो हमें देखने को मिलते हैं, जिसे देखकर यूजर्स को बहुत ज्यादा मजा आता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों लोगों के बीच ओरंगुटान चर्चा में है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ओरंगुटान ने एक महिला के साथ फोटो क्लिक कराया है। इस फोटोशूट के दौरान वह कुछ ऐसा करता है, कि मानों उसकी हरकतों को देखकर ऐसा लग ही नहीं रहा कि वो एक जानवर हो सकता है। उसकी हरकतें एकदम इंसानों जैसी है। वह कैमरे के आगे एकदम इंसानों की तरह पोज दिए जा रहा है। इस दौरान आरंगुटान भी काफी खुश दिखाई दे रहा है। ऐसा पहली बार नहीं है कि इस आरंगुटान ने ऐसी हरकत की। वह इससे पहले भी इसकी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम के सच कड़वा है, के अकाउंट पर शेयर किया गया। जिसे खबर लिखे जाने तक एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, और कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दिए जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,भाईसाहब! इस तरीके की तस्वीर खींचवाने के लिए आपके पास हिम्मत होनी चाहिए। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, इसे देखने के बाद मैं अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहा हूं। एक अन्य यूजर ने वीडियो पर कमेंट, किया। यह वीडियो बहुत ही ज्यादा क्यूट है, इस तरह के कमेंट यूजर्स ने दिए हैं।