Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

बिहार विधानसभा चुनाव के चंद दिन शेष, किसका होगा राजतिलक?

प्रफुल्ल शर्मा (ग्रेटर नोएडा)

बिहार चुनाव में पीएम मोदी से लेकर दिग्गज नेता ताबड़तोड प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। बिहार में पहले चरण के मतदान में अब सिर्फ 4 दिन दूर हैं। पहले चरण के चुनावों में 121 सिटों पर मतदान होंगे और 1314 उम्मीदवार चुनाव के मैदान में हैं। 6 नवंबर को चुनाव का आगाज हो जायेगा। इस बीच बिहार में प्रचार-प्रसार के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ग्रह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, युपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के पुर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से लेकर सपा नेता अखिलेश यादव मौजूद रहें।

एसआईआर में किए गए संशोधन के बाद बिहार में करीबन 7.41 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे। चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सहुलीयत को देखते हुए 90,712 पोलिंग बुथ बनवाये हैं। मुकामा सीट बिहार चुनाव में सबसे ज्यादा सुर्खियों में है। अनंत सिंह जिन्हें बाहुबली के नाम से जाना जाता हैं वह, मुकामा सीट से प्रत्याशी है। जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ता दुलारचंद की हत्या के मामले में उनको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद से बिहार में चुनावी संग्राम छिड़ गया हैं। आरजेडी के नेता और बिहार के पुर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है बिहार में खुलेआम जंगलराज हो रहा हैं। दअरसल, जनसुराज पार्टी के मुकामा विधानसभा सीट से उम्मीदवार पीयुष प्रर्दशनी के प्रचार-प्रसार के दौरान यह वारदात हुई। जिसमें दो गुटों के बीच हिंसक झडप होने से दुलारचंद यादव की हत्या हो गयी।

Exit mobile version