मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दिल्ली के ओखला फेज-1 में एक ऑक्सीजन सिलेंडर में भीषण धमाका हुआ, जिसमें चार लोग घायल हो गए और एक व्यक्ति की मौत हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। ओखला फेज-एक स्थित सामुदायिक भवन के सामने गोदाम के पास ट्रक से ऑक्सीजन सिलिंडर अनलोड करने के दौरान हादसा हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार ऑक्सीजन सिलेंडर उतारने के दौरान तेज धमाका होता है और इस धमाके में कई लोग घायल हुए।धमाका इतना तेज था कि दूर-दूर तक धमाके की आवाज सुनाई दी और आसपास की जितनी भी फैक्ट्रियां थी उनके शीशे टूट गए। सिलेंडर फटने के दौरान एक व्यक्ति लगभग 50 से 100 मीटर दूर जाकर गिरा। हादसे में एक शख्स की जान चली गई। मृतक के शरीर के कई टुकड़े हो गए। उसके दोनों पैर हाथ और सिर अलग हो गए थे। पुलिस ने शरीर के सभी हिस्सों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और चार लोग घायल हुए।
दिल्ली में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक की मौत, चार घायल

