Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

तहसील दिवस पर DM के समक्ष चूहा मार दवाई लेकर पहुंची पीड़िता

रोशनी शंकर
(ग्रेटर नोएडा) सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के बाराबंकी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला चूहा मार दवा लेकर जिला अधिकारी की गाड़ी के सामने पहुंच गई। मामला, हैदरगढ़ तहसील के अलमापुर गांव का है। महिला का नाम सत्यभामा सिंह है। महिला द्वारा तहसील प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

महिला का आरोप है कि, उसके गांव में बनी नाली और पाइपलाइन पर गैर कानूनी रूप से कुछ लोगों ने दीवार का निर्माण किया है। जिसके खिलाफ उसने पुलिस और तहसील प्रशासन से न्याय की मांग की थी, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस प्रकार, पीड़ित महिला ने ज़िला अधिकारी शशांक त्रिपाठी की गाड़ी के सामने ज़मीन पर बैठकर विरोध जताया। महिला के हाथ में चूहे मारने वाली दवाई भी थी, जिसे घटनास्थल पर मौजूद कर्मियों ने दूर हटा दिया था। मामला हैदरगढ़ के तहसील दिवस का है। महिला का आरोप है कि, उसके गांव में बनी सरकारी नाली और पाइपलाइन पर अवैध रूप से दीवार का निर्माण किया गया है और उसने कई बार 112 पुलिस पर भी शिकायत की, लेकिन पुलिस प्रशासन की कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इसके अतिरिक्त, पीड़िता ने बताया कि तहसील में प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कार्रवाई के नाम पर केवल आश्वासन दिया गया। इस घटना के बाद, प्रशासन द्वारा महिला को न्याय का आश्वासन दिया गया है।

Exit mobile version