Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

जेएनयू में हुआ नॉनवेज विवाद, एबीवीपी और लेफ्ट छात्रों में टकराव

जेएनयू

जेएनयू

नेहा सिंह। देश के केंद्र में स्थित सुप्रसिध्द जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय एक बार फिर खबरों में आ गया है। युनिवर्सिटी में एबीवीपी और लेफ्ट संगठनों के बीच रामनवमी के दिन टकराव हो गया। टकराव की वजह नॉनवेज बताया जा रहा है। खबर के अनुसार जेएनयू के कावेरी हॉस्टल में एबीवीपी के छात्रों नें रामनवमी पूजा का आयोजन किया था। जबकि वहीं के लेफ्ट छात्रों में शामिल मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रोज़ा खोलने के लिए इफ्तार में नॉनवेज भी रखा था। एबीवीपी के छात्रों ने पूजा के दिन नॉनवेज का विरोध किया।

जिसके बाद दोनों विंग के छात्रों में मनमुटाव ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के छात्रों में नॉनवेज हटाने पर बात हो रही थी कि अचानक पथराव शुरू हो गया। कावेरी हॉस्टल के छात्रों के साथ ही वहां जेएनयू के अन्य हॉस्टल के छात्र भी पहुंच गए।इसके बाद दोनों छात्र समूह आपस में उलझ गए और मामला मारपीट तक पहुंच गया।इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने जेएनयूएसयू, आईसा व अन्य संगठनों की शिकायत पर एबीवीपी के अज्ञात छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर जेएनयू के कावेरी हॉस्टल में राम नवमी के दिन हुई हिंसा मामले में दर्ज कराई गई है।


बताया जा रहा है कि छात्रों के बीच झड़प होने से 10 से ज्यादा छात्र घायल हुए हैं। वहीं इस मामले की शिकायत वसंत कुंज थाने में दर्ज की गई है। जिसमें आईपीसी की धारा 323/341/509/506/34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार वह इस मामले की पूरी तहक़ीक़ात कर रही है।

उनका कहना है कि दोषियों के खिलाफ़ समुचित कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच तथ्य और वैज्ञानिक सबूत जुटाकर जांच की जा रही है। वहीं एक ओर लोगों का कहना ये भी है कि कावेरी हॉस्टल में हर वीकेंड पर नॉनवेज बनता रहा है।लेकिन रविवार को इसका विरोध किया गया था। जिसके बाद ये विवाद का रूप ले लिया।

Exit mobile version