Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

राहत अभी दूर! दिल्ली-NCR में अगले 7 दिन उमस का डबल अटैक जारी

मीनाक्षी आईआईएमटी न्यूज, मानसून रेखा के टूटने से दिल्ली समेत पश्चिमोत्तर भारत के बड़े हिस्से में सप्ताहभर अच्छी बारिश के आसार नहीं हैं। इससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा।गर्मी और उमस से बेहाल दिल्ली में मंगलवार सुबह कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई, जिसके बाद तापमान में थोड़ी कमी आई। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया था।ऐसे में रिज, पीतमपुरा, पूसा और मयूर विहार में बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके बाद दिन चढ़ते ही तापमान बढ़ने लगा और लोगों को उमस भरी गर्मी ने परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार, 15 से 20 जुलाई तक तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, इन दिनों पश्चिमी दिशा से 10 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 15 से 17 जुलाई तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जबकि 18 से 20 जुलाई के बीच आसमान में बादलों की मौजूदगी बढ़ने की संभावना है।

Exit mobile version