Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

जलभराव के कारण सड़क और तालाब में नहीं दिखा फर्क, कार डूबी; युवक की तलाश जारी

मीनाक्षी आईआईएमटी न्यूज मेरठ के इंचौली क्षेत्र के धनपुर गांव में भारी बारिश के कारण सड़क और तालाब में फर्क नहीं दिखने से एक कार तालाब में जा गिरी। कार बरामद हो गई है, जबकि चालक की तलाश जारी है।मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र स्थित धनपुर गांव में लगातार बारिश के कारण हुए जलभराव के बीच एक कार तालाब में जा गिरी। सुबह पानी का स्तर कुछ कम होने पर राहगीरों की नजर तालाब में डूबी कार पर पड़ी। सूचना मिलने पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा कार को बाहर निकाल लिया, लेकिन चालक का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है।पुलिस के अनुसार तालाब से बरामद कार इंचौली थाना क्षेत्र के दुर्गेशपुर निवासी 38 वर्षीय सचिन तोमर की है। तलाश के दौरान तालाब में उनकी चप्पल मिली, जबकि उनका मोबाइल बंद बताया जा रहा है। पुलिस और ग्रामीण लगातार युवक की तलाश में जुटे हुए हैं।ग्रामीणों के अनुसार धनपुर से गाजीपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित यह तालाब सामान्य दिनों में सूखा रहता है। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण तालाब पूरी तरह भर गया और पानी सड़क तक फैल गया। इससे सड़क और तालाब में अंतर करना मुश्किल हो गया, जिसके चलते हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही इंचौली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मी ग्रामीणों की मदद से युवक की तलाश में जुटे हैं। आसपास के कई गांवों के लोग भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। पुलिस का कहना है कि युवक की तलाश के लिए अभियान जारी है।

Exit mobile version