Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

बेंगलुरु बैठक की भेंट नहीं चढ़ा नीतीश कुमार का जनता दरबार; लालू यादव दोपहर को होंगे रवाना

लवी फंसवाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खिलाफ सारा विपक्ष एक होने जा रहा है। सरकार के खिलाफ देशभर के विपक्षी दलों के एक साथ आह्वान करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता को तवज्जो दी है। वह सोमवार को साढे 10 बजे जनता के दरबार में रहेंगे। वहीं राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू यादव और उनके छोटे बेटे व राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सोमवार दोपहर को निकलेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विशेष विमान जनता दरबार के बाद बेंगलुरु को रवाना होगा।

आपको बता दें, 17-18 जुलाई को देशभर में भाजपा विरोधी दलों की बैठक बेंगलुरु में हो रही है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बैठक के निकल चुकी है। और वही राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव दोपहर को अपने बेटे तेजस्वी यादव के साथ निकलेंगे। इस समय बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दरबार में होंगे। जनता दरबार समाप्त करने के बाद नीतीश कुमार अपने विमान से बेंगलुरु की तरफ रवाना होंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार विपक्षी एकता की बेंगलुरु बैठक की भेंट नहीं चढ़ा। नीतीश सुबह साढ़े 10 बजे जनता दरबार में हाजिर होंगे और हमेशा की तरह लोगों से बात करते रहेंगे। जल संसाधन और सूचना-जनसंपर्क मंत्री संजय झा भी तीन दिनों के क्षेत्रीय दौरे से रविवार की रात पटना लौट आए हैं। वह भी मुख्यमंत्री के साथ इस कार्यक्रम में रहेंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद में जनता दरबार कार्यक्रम के बाद नीतीश कुमार साढ़े 3 बजे पटना एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

Exit mobile version