Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

जंगलराज, गुंडाराज, जातिवाद की राजनीति करतें हैं नीतीश कुमार, इंडिया गठबंधन पर अमित शाह का जुबानी प्रहार

दीपक झा। अमित शाह 2024 लोकसभा के राजनीतिक रण की रणनीति बनाने में लग चुके हैं। अगले साल लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत की अभी से दम भर रहें है। इसी बीच बिहार में नितेश कुमार पर गरजे और तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। दरअसल, बिहार के मुजफ्फर शहर के पताही इलाके में एक जनसभा को संबोधित करने देश के गृहमंत्री और भाजपा नेता अमित शाह पहुंचे थे। वहां पर उन्होंने 2024 लोकसभा के मद्देनजर अपना भाषण दिया और नितीश कुमार पर एक-एक करके कई गंभीर आरोप लगाए, जहां जाती सर्वेक्षण के पक्ष में खुद को बताया। वहीं नितीश कुमार से l राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा होने से पहले और अभी तक का  किस्सा भी बताया।

गौरतलब हो तो बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं और भाजपा का अभी तक किसी बड़े पार्टी से बिहार में गठबंधन नहीं है। लेकिन फिर भी बीजेपी के नेता बिहार में 40 की 40 सीटों पर जीत का दम भर रहे हैं। इस पर बिहार सरकार में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अमित शाह के आरोपों पर अपना पक्ष रखा है, तेजस्वी यादव जवाब देते हुए पांच सवाल भी केंद्रीय गृह मंत्री से पूछ डाले।
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का कहना है, गृह मंत्री अमित शाह झूठ और भ्रम ना फैलाएं, बिहार की जनता इस झांसे में नहीं आने वाली है। तेजस्वी यादव के केंद्रीय गृह मंत्री से पांच सवाल कर मांगा जवाब,
1. अगर बिहार में जातीयगत जनगणना के आंकड़े गलत हैं, तो केंद्र सरकार क्यों नहीं पूरे देश में जातीयगत जनगणना कराकर उसका प्रमाण रिलीज करती है। 

2. भाजपा शासित प्रदेशों में जातीयगंज जनगणना क्यों नहीं हो रही।
3.बीजेपी के नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बताएं केंद्र सरकार में  कितने केबिनेट मंत्री ओबीसी/ एसी/एसटी से हैं, जो कुछ है भी उन्हें महत्वपूर्ण विभाग क्यों नहीं मिला है।
4. भाजपा के कितने मुख्यमंत्री ओबीसी, एससी/एसटी और गैर पिछड़े वर्ग के है।
5. बीजेपी के बिहार प्रदेश से कितने केंद्र में पिछड़ा और अति पिछड़ा जाति के कैबिनेट मंत्री हैं,एक भी नहीं, जीरो हैं।
जब से इंडिया गठबंधन बना है, तभी से एक तरफा मुकाबला होने  के बजाय, मुकाबला बीजेपी के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण दिख रहा है  बिहार सरकार ने जातीगत जनगणना की रिपोर्ट सार्वजनिक किया है, तभी से राजनितिक पार्टियों के बीच उठा पटक जारी है, भाजपा ने नितीश कुमार, इंडिया, गठबंधन के  सभी नेताओं पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। साथ ही, कहा कि बिहार में जंगलराज, गुंडाराज है।

Exit mobile version