लाइव टीवी
हमारे बारे में
संपर्क करें
संपादक मंडल
City
छवी रावत, ग्रेटर नोएडा अभी तक आपने सुना होगा कि सेब हमारी लिए हितकारी है। करीब-करीब सभी बीमारियों में डॉक्टर हमें सेब खाने की सलाह देता है। आज हम एक सच से आपका सामना कराते हैं। जो आपने लिए जानना जरूरी है। सेब जैसे फल जिसमें विटामिन सी अधिक मात्रा में पाया जाता है, यह हमारी एंटी-बैक्टीरियल इम्यूनिटी को बढ़ाकर हमें निमोनिया से बचाते हैं। एक नए जांच में यह दावा किया गया है। शोधकर्ताओं ने कहा कि इम्यून सिस्टम को कमजोर करने के लिए निमोनिया के बैक्टीरिया हाइड्रोजन पेरोक्साइड का इस्तेमाल करते हैं, जिसे ब्लीचिंग एजेंट के रूप में भी जाना जाता है। सेब खाइये सेहतमंद रहिए- इसका उपयोग आमतौर पर दांतों और बालों को सफेद करने के लिए किया जाता है। इसकी मदद से घाव को साफ कर कीटाणुरहित भी किया जाता है। इन दिनों सेब खूब मिलता है, इसलिए दिन में एक सेब खाइए और खुद को सेहतमंद रखिए । (An Apple a day keeps the doctor away)।
सेब खाने से ऐ नुकसान होते हैं। * सेब खाने से एलर्जिक रिएक्शन भी हो जाते हैं। * सेब रक्त में शुगर की मात्रा को बढ़ा देता है। * सेब के बीज से हानि होती है, इसमें साइनाइड पायी जाती है। सायनाइड दुनिया का सबसे अधिक खतरनाक जहर है। जिसका सेवन करने के बाद कुछ ही सैकिंडस मे इंसान की मौत हो जाती है। * यदि आप एक कप सेब के बीजों को पीस कर खा जाते हैं तो आपकी मौत भी हो सकती है। 1 ग्राम सेब के बीजों के अंदर 0.06ml से 0.24ml तक सायनाइड होता है। * इंसानी शरीर के लिए 0.5 – 0.8 ml सायनाइड खतरनाक होता है। इतना सायनाइड यदि कोई सेवन कर भी लेता है तो उसकी तुरन्त ही मौत हो जाती है। * कैलोरीज और शुगर की मात्रा अत्यधिक होने के कारण इससे वजन बढ़ जाता है। * अम्लीय (एसिडिक) होने के कारण सेब दातों को नुकसान पहुंचाता है। * खाली पेट सेब खाने से हार्ट से सम्बंधित बिमारियों का खतरा होता है सेब के नुकसान से बचेने के उपाए । * यदि आप सेब से होने वाले नुकसान से बचना चाहते हैं, तो यह जरूरी है कि आप सेब को सही समय पर और सही मात्रा में खाएं। * आप हर रोज सुबह या दोपहर में सेब खाएं। * सेब के जूस का सेवन कम करें। * सेब खाने के बाद दांत साफ़ करें। * सेब को रात में ना खाएं। * एक दिन में एक सेब से ज्यादा सेब ना खाएं। * सेब के बीज का सेवन ना करें और इसे बच्चो से दूर रखें।