लाइव टीवी
हमारे बारे में
संपर्क करें
संपादक मंडल
City
अखिल त्रिपाठी,आइआइएमटी न्यूज टेलीकॉम सेक्टर में सफलता के नए मुकाम हासिल करने के बाद जियो ने नई सर्विस की तैयारियां शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक रिलायंस जियो अब सिक्योरिटी सर्विस में हाथ आजमाने जा रही है। इस सर्विस को कंपनी ने जियो गेट नाम दिया गया है। इस साल रिलायंस AGM मीट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो गीगा फाइबर की घोषणा की थी। जिसकी शुरुआत 5 सितंबर से होनी है। कंपनी इसी इवेंट में जियो गेट सर्विस की घोषणा कर सकती है।
कैसे काम करेगी जियो गेट सर्विस- जियो गेट ऐप यूजर्स को अपना स्मार्टफोन इंटरकॉम की तरह इस्तेमाल करने की सुविधा देगी। जिससे यूजर्स विजिटर को आसानी से विजिट करने की परमिशन दे पाएंगे, उन्हें विजिट करने से मना भी कर सकेंगे। इमरजेंसी की स्थिति में यूजर अपनी फैमिली और सिक्योरिटी गार्ड को आपातकालीन संदेश या अलर्ट भी भेज सकेंगे। कंपनी के ऑफिशियल एप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक यह ऐप विजिटर मैनेजमेंट, डेली स्टाफ की एंट्री और एग्जिट, डिलिवरी पर्सन औ रिलायंस जियो ने अपने ऐप डिस्क्रिप्शन में लिखा, "हम सिक्योरिटी मैनेजमेंट का तरीका बदल रहे हैं। हम आपके घर को ज्यादा सुरक्षित बना रहे हैं। साथ ही अपराध मुक्त और चोरी मुक्त माहौल को बढ़ावा दे रहे हैं।"