मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने साफ कहा है कि वह 10 हजार रुपये के शांति बॉन्ड पर हस्ताक्षर नहीं करेंगी। दिल्ली हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद उन्होंने यह बयान दिया। नेहा बोरा ने शांति बॉन्ड भरने के लिए जारी नोटिस को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। नोटिस में उन्हें शांति बनाए रखने के लिए 10 हजार रुपये का बॉन्ड भरने और एक जमानतदार देने को कहा गया था। हालांकि, अदालत ने शुक्रवार को उनकी याचिका खारिज कर दी। नेहा बोरा को 16 अक्तूबर को मंडी हाउस में एक सभा में शामिल होने के दौरान हिरासत में लिया गया था। उनका आरोप है कि उन्हें एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया और आरके पुरम थाने में रातभर रखा गया। अगले दिन सुबह करीब छह बजे उन्हें रिहा किया गया। पुलिस की ओर से जारी नोटिस में मंडी हाउस पर नारेबाजी करने, निषेधाज्ञा के बावजूद जंतर-मंतर के आसपास प्रदर्शन करने और कनॉट प्लेस में प्रदर्शन के लिए लोगों को उकसाने के आरोप लगाए गए हैं।
नेहा बोरा ने दिया बयान; पीस बॉन्ड पर साइन नहीं करूंगी

