Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

मेरठ के होटल में नाबालिग हिंदू लड़की के संग मिला मुस्लिम युवक, मां ने लगाए गंभीर आरोप

राजतिलक शर्मा आईआईएमटी न्यूज मेरठ के थापरनगर स्थित रंजीत होटल में उस समय हंगामा मच गया, जब एक कमरे से 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को एक युवक के साथ बरामद किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई। युवक की पहचान घंटाघर क्षेत्र निवासी फरदीन के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि नरसिंह वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक हिंदू को होटल में नाबालिग लड़की के ठहरे होने की जानकारी मिली थी। सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम होटल पहुंची और कमरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान नाबालिग लड़की और युवक कमरे में मिले।पुलिस ने युवक का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मोबाइल में कई युवतियों से संबंधित कथित आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं।नाबालिग की मां का आरोप है कि युवक ने उसकी बेटी का अश्लील वीडियो बनाया और वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल किया। महिला ने युवक पर बेटी के साथ दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Exit mobile version