Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

दिल्ली के बुराड़ी में महिला की हत्या, खाली प्लॉट में मिला शव

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दिल्ली के बुराड़ी इलाके के वेस्ट कमल विहार में एक महिला की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह पंप हाउस के पास एक खाली प्लॉट में महिला का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। महिला की उम्र करीब 37 साल बताई जा रही है, हालांकि अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। महिला के शरीर पर पत्थरों से कुचलने के निशान मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि हत्या से पहले महिला के साथ दुष्कर्म भी किया गया हो सकता है। हालांकि, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही महिला की पहचान करने और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Exit mobile version