Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

हरियाणा में बारिश के चलते 200 से ज्यादा स्कूल बंद… दिल्ली, पंजाब, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड में जलप्रलय से त्राहीमाम

प्रफुल्ल शर्मा (ग्रेटर नोएडा)

भारी बारिश के चलते उत्तर भारत में बाढ़ और बरसात का कहर बरपा है। नदी की तेज धार अपने साथ सब कुछ बहाती नजर आ रही है, जिसके चलते दिल्ली-एनसीआर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और पंजाब के स्कूल बंद किए गए हैं। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बाढ़ की मार साफ दिख रही है। दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिनों से मॉनसून की भारी बारिश ने कहर बरपाया है।

हरियाणा में बरसात अधिक होने के कारण शिक्षा विभाग ने झज्जर, हिसार, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पंचकूला समेत अन्य जिलों के 200 से ज्यादा स्कूल बंद कर दिए हैं। दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश और असुरक्षित स्थिति पैदा होने के कारण गाजियाबाद जिला प्रशासन ने बुधवार को सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया है।

भारत के सिर्फ मैदानी इलाकों में नहीं, बल्कि मौसमी बरसात के कारण पहाड़ी इलाकों में भी हाल बेहाल है। भारत के उत्तरी भाग के राज्य जम्मू-कश्मीर और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पिछले एक हफ्ते से बाढ़ एवं बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग ने सोमवार से 48 घंटे के लिए जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आमजन से यह अपील की है कि बाढ़-ग्रस्त इलाकों में सुरक्षित रूप से रहे है।

Exit mobile version