Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

बसंती देवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य के घर पहुंचे विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह, गरीबों को बांटे कंबल

जेबर विधायक धीरेंद्र सिंह ने गरीबों को बांटे कंबल

जेबर विधायक धीरेंद्र सिंह ने गरीबों को बांटे कंबल, बसंती देवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य के घर पहुंचे विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह, गरीबों को बांटे कंबल

ग्रेटर नोएडा- किसी गरीब की ठंड से मौत न हो इसको लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। सरकार आम आदमी का जीवन स्तर सुधारने के लिए संकल्पबद्घ है। चार साल पहले भाजपा ने जब उत्तर प्रदेश की कमान संभाली थी तब कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब थी। अपराधियों की समानांतर सत्ता चलती थी। आधारभूत विकास कार्य नहीं थे।

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज प्रदेश विकास के मामले में उदाहरण स्थापित कर चुका है। यह बातें जेवर से विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने अस्तौली गांव में लेखराज भाटी के निवास स्थान पर गरीबों को कंबल वितरण के दौरान कही।

दरअसल आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विधायक धीरेंद्र सिंह पिछले काफी समय से जनसंपर्क बनाए हुए हैं। इसी कड़ी में विधायक लोगों के बीच अस्तौली गांव पहुंचे और गांव की समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इसी बीच वह बसंती देवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य लेखराज भाटी के घर पहुंचे। यहां पर विधायक ने गरीब लोगों को कंबल बांटे।

कंबल पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल गए। इस मौके पर वकील जगमाल भाटी, नेपाल सिंह, राजतिलक शर्मा, संतोष भाटी, दीपक भाटी, प्रधान ऱामभूल शर्मा, धनपाल भाटी सहित गांव के अनेक लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version