Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

दिल्ली: साकेत में कार शोरूम में लगी भीषण आग, सात लोग घायल

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दक्षिण दिल्ली के सैदुलाजाब इलाके में शुक्रवार को एक किआ कार शोरूम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि शोरूम में खड़ी कई कारें जलकर राख हो गईं। हादसे में सात लोग घायल हो गए, जबकि इमारत में फंसे करीब 12 से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।घटना की सूचना दोपहर करीब 3:45 बजे मिली। इसके बाद दमकल विभाग की 10 गाड़ियां, पुलिस और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचे। आग की वजह से इमारत में धुएं का घना गुबार भर गया। ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोगों को निकालने के लिए आसपास की इमारतों के सहारे सीढ़ियां लगाई गईं। बचाव कार्य में स्थानीय लोगों ने भी मदद की।घायलों में चार लोगों को मैक्स अस्पताल और तीन को मदन मोहन मालवीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार, आग पर काबू पा लिया गया है और इमारत की तलाशी ली जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अंदर फंसा न हो। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Exit mobile version