Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, बस और कार की टक्कर, पांच लोगों की मौत; कई घायल

मीनाक्षी आईआईएमटी न्यूज, उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। हादसा बस और कार की टक्कर होने से हुआ।
कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा हुआ है।
बुधवार सुबह करीब पांच बजे एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई। टक्कर के बाद बस डिवाइडर की ग्रिल तोड़ते हुए खंती में पलट गई, जिससे पांच लोगों की जान चली गई ।
यह दुर्घटना बांगरमऊ कोतवाली इलाके के 230.800 माइल स्टोन के पास हुई। संतकबीरनगर के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली कार में कुल 8 लोग सवार थे। इनमें से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें बांगरमऊ सीएचसी से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। बस में कुल 85 यात्री सवार थे। बस के पलटने से 17 से अधिक यात्री भी चोटिल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर देवखरी गांव के पास यह हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्लीपर बस ने पहले कार को टक्कर मारी। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर की ग्रिल तोड़ते हुए खंती में जा गिरी। बस खंती में पलटने से उसमें सवार यात्री भी चोटिल हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से क्षतिग्रस्त कार को हटवाया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी पहुंचाया गया।

Exit mobile version