Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

जम्मू कश्मीर के पुंछ में बड़ा सड़क हादसा, बस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत, राष्ट्रपति-पीएम ने जताया शोक

जम्मू कश्मीर के पुंछ में बड़ा सड़क हादसा

जम्मू कश्मीर के पुंछ में बड़ा सड़क हादसा

निवेदिता शर्मा। जम्मू कश्मीर के पुँछ में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक जिले की मंडी तहसील में मिनी बस खाई में गिरने से 3 बच्चों समेत 12 लोगों की जान चली गई। वही कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है, जिसमें कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से सेना का बचाव अभियान जारी है।

अस्पताल पहुंचकर उप राज्यपाल ने जाना घायलों को हाल

कई घायलों को मंडी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपराज्पाल मनोज सिन्हा ने स्वयं पहुंचकर लोगों का हाल जाना। उन्होंने प्रशासन से घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिए हैं। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए और घायलों के लिए एक लाख रुपए की राहत की घोषणा की है।

उन्होंने कहा, पुंछ के सविजयांन में हुई मौत से स्तब्द हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना है। घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य की कामना करता हूं। 

राष्ट्रपती एवं प्रधानमंत्री ने जताया दुख

देश की राष्ट्रपती द्रौपदी मुर्मू ने पुंछ सड़क हादसे पर शोक जताया है। राष्ट्रपती ने कहा सावजनियां में हुए दुर्घटना में लोगों की मौत बहुत दुखद है। मेरी प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना को दुखद बताया। उन्होंने कहा पुंछ में हुई सड़क दुर्घटना बहुत ही दुखद है,  मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं, जिन्होंने अपनों को खोया है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं, ओम शान्ति। पीएम ने मृतकों के परिजनों को दो लाख और घायलों को पचास हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की।

Exit mobile version