Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

द्वारका एक्सप्रेसवे की टनल में भीषण हादसा, युवक की मौत


मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दिल्ली के द्वारका एक्सप्रेसवे की टनल में तेज रफ्तार कार दीवार से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई, जिससे एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी।
पुलिस के अनुसार, युवक दिवाली की सुबह लुधियाना से गुरुग्राम लौट रहा था। इसी दौरान टनल के घुमावदार मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का इंजन भी उखड़कर दूर जा गिरा। टनल में वाहनों की अधिकतम रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा तय है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version