Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

पंजाब का पारंपरिक त्योहार लोहड़ी

पारंपरिक त्योहार लोहड़ी

पारंपरिक त्योहार लोहड़ी

पंजाब का पांरपरिक त्योहार लोहड़ी । किसी घर में बेटे के जन्म या बेटे की शादी के बाद पहली लोहड़ी की रौनक अलग ही होती है, लेकिन समय के साथ परंपराओं में बदलाव भी आया है। अब पंजाब में बेटियों की लोहड़ी डालने का प्रचलन भी बढ़ गया है। राज्य में लिंगानुपात की स्थिति में सुधार के लिए बड़े पैमाने पर हुए काम के अच्छे परिणाम भी सामने आए, लेकिन अभी इसमें और सुधार की गुंजाइश है।

इस बार चुनावी रंग में रंगे पंजाब की लोहड़ी खास है, बेटियों की सुधरती कुंडली और महिला मतदाताओं की चुनाव में बढ़ती भागीदारी ने नेताओं की आसमां छूने की ख्वाहिश को नया आयाम दिया है। क्योंकि वह सब जानते हैं कि सत्ता की बारात जब चलेगी तो ‘पुत्त’ (बेटा) ही घोड़ी चढ़ेगा। इसका कारण भी साफ है, क्योंकि चुनाव में कोई भी पार्टी किसी महिला को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाकर मैदान में नहीं उतर रही। इसलिए नेता आधी आबादी पर फोकस करते हुए बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं। वह महिलाओं की ताकत जानते हैैं, यह भी कि उनके आशीर्वाद के बिना सत्ता संग्राम नहीं जीता जा सकता। आधी आबादी कहीं न कहीं यह भी तय करेगी कि इस संग्राम में ‘कौण चढ़ूगा सत्ता दी घोड़ी’।

  महिलाओं का मतदान प्रतिशत 78.16 प्रतिशत, यह पुरुषों को मतदान 76.73 प्रतिशत से ज्यादा है।

विधानसभा चुनाव 2022:  महिला मतदाताओं की संख्या के आंकड़े में 7,10,968 (7.58 प्रतिशत) का इजाफा, 6,84,749 (6.51 प्रतिशत) पुरुष मतदाता भी बढ़े। 

राज्य में लिंगानुपात की स्थिति भी सुधरी है। 2015 में जहां प्रति 1000 लड़कों के मुकाबले लड़कियों के जन्म का अनुपात 883 रहा, वहीं 2021 में यह बढ़कर 919 हो गया।

साल         प्रति 1000 लड़कों के मुकाबले लड़कियों का जन्म अनुपात

2015           883

2016           888    

2017           892

2018           903

2019           886

2020           904

2021           919

पंचायत और निकाय चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण तो मिला लेकिन विधानसभा चुनाव में यह स्थिति नहीं है। शिअद और आप ज्यादा महिलाओं को टिकट नहीं दिया है। वहीं शेष दलों ने अभी उम्मीदवारों की घोषणा करनी है।

2000 रुपये महीना और साल में आठ गैस सिलेंडर मुफ्त। पारंपरिक त्योहार लोहड़ी

Exit mobile version