Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में दो दिवसीय इंटरनेशनल कांफ्रेंस का शुभारंभ

राजतिलक शर्मा,(ग्रेटर नोएडा) शहर के नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन विभाग द्वारा दो दिवसीय इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन नेक्स्ट वायरलेस कम्युनिकेशन एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी का शुभारंभ हुआ। जिसमें अतिथि के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी, भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान, ग्वालियर के निदेशक प्रो. डॉ एसएन सिंह, आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर राघवेंद्र कुमार चौधरी, एआईसीटीई के मुख्य समन्वय अधिकारी बुद्ध चंद्रशेखर का स्वागत आईआईएमटी कॉलेज समूह के एमडी डॉ. मयंक अग्रवाल ने किया। सम्मेलन के दौरान नेक्स्ट-जनरेशन वायरलेस कम्युनिकेशन, इंटेलिजेंट सिग्नल प्रोसेसिंग, एडवांस्ड कम्प्यूटेशनल इंटेलिजेंस सिस्टम एवं उभरती प्रौद्योगिकियों पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इसी के साथ ही ऑन लाइन मोड पर अमेरिका, सिंगापुर सहित कई देशों के शिक्षकों ने भी छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा किए। वहीं संगोष्ठी में 1400 से अधिक शोध पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 150 पत्र का चयन आईईईई सम्मेलन के लिए किया गया। इस मौके पर आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के महानिदेशक प्रो. (डॉ.) विकास धवन, उप महानिदेशक (अकादमिक) प्रो. (डॉ.) हर्षित सिन्हा, ईसीई विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज झा, डीन प्रो. डॉ. ए.पी. सिंह, डॉयरेक्टर प्रो. उमेश कुमार, डॉयरेक्टर डॉ पूनम पांडेय सहित कॉलेज के अनेक लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version