Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

खान सर को मिली कोर्ट से जमानत, तीन सहयोगियों और दो अंगरक्षकों को भी मिली राहत

मीनाक्षी आईआईएमटी न्यूज चर्चित यूट्यूबर और शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर को फिलहाल पटना पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाएगी। इतना ही नहीं उनके दोनों अंगरक्षकों को भी बेल मिल गई है। आज फैजल खान मामले में कोर्ट में सुनवाई हुई।

बिहार के चर्चित शिक्षक फैजल खान और रौशन आनंद विवाद में बड़ा अपडेट आया है। फायरिंग मामले में फैजल खान की अग्रिम जमानत पर सोमवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। इसमें फैजल खान को अदालत से बड़ी राहत मिली है। उनके अधिवक्ता अरविंद कुमार ने बताया कि कोर्ट ने खान सर की जमानत याचिका मंजूर कर ली है। साथ ही इस मामले में खान सर के तीन अन्य सहयोगियों को भी जमानत मिल गई है। वहीं, जेल में बंद दो बॉडीगार्ड को भी अदालत ने जमानत दे दी है। उन्होंने बताया कि मामले की सुनवाई आगे भी नियमानुसार जारी रहेगी। फिलहाल अदालत के आदेश के बाद सभी पक्ष आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करेंगे।

Exit mobile version