Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

महारैली के दौरान केजरीवाल का पीएम पर तंज कहा, वह खुद कुछ नहीं करते और नहीं करने देते

लवी फंसवाल। केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने दिल्ली रामलीला मैदान में आज यानी रविवार को महारैली का आयोजन किया। रामलीला मैदान में रैली को संबोधित करते हुए, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, खुद तो कुछ करते नहीं और दूसरों को भी नहीं करने देते।

आपको बतादें, कि आम आदमी पार्टी की ओर से रविवार को केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ महा रैली का आयोजन किया गया। महारैली को संबोधित करते हुए, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला। उन्होंने पीएम को चौथी पास राजा बताते हुए कहानी भी सुनाई। उन्होंने कहा कि वह खुद तो कुछ काम नहीं करते और नहीं करने देते। हमने हॉस्पिटल बनवाया, उन्होंने उसे बंद करवा दिया। हमने कॉलेज बनवाया, उन्होंने बनने नहीं दिये। इसी के साथ उन्होंने आगे कहा, कि उन्होंने देश का बेड़ा गर्क कर के रख दिया है। इसी के चलते एक कहानी सुनाते हुए आप संयोजक ने कहा, कि एक पुराने देश में दोस्तबाज राजा था। जो दोस्ती बहुत अच्छे से निभाता था। उन्होंने कहानी में आगे कहा, चौथी पास राजा ने एम.ए की फर्जी डिग्री ली, और मैं धीरे-धीरे अहंकारी होता गया। वह कभी किसी के कहने से नोटबंदी कर देता था। तो कभी किसी के कहने से किसानों के लिए कानून ले आया। जब 750 किसान मर गए, तो उसने 1 साल बाद कानून वापस ले लिया। एक भयंकर मारामारी आई तो थाली और चम्मच बजवा दी। अपने दोस्तों का बहुत ख्याल रखता था। उसके एक उसके दोस्त ने 12 हजार करोड रुपए चोरी कर लिए, तो उसे राजा ने देश से ही भगा दिया। लेकिन दोस्तबाज ने दोस्ती नहीं छोड़ी। इसी तरह केजरीवाल ने पीएम मोदी पर बेरोजगारी, और भ्रष्टाचार को लेकर भी निशाना साधा।

Exit mobile version