निवेदिता शर्मा। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्दालय में दाखिला लेने के लिए उत्सुक छात्रों का इंतजार आज खत्म हो रहा है। पीजी प्रोग्राम में एडमिशन की राह देख रहे स्टूडेंट्स के लिए आवश्यक सूचना है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्दालय (JNU) आज पोस्टग्रेजुएशन में एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट जारी करने जा रहा है। यह मेरिट लिस्ट कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी(CUET PG 2022) के स्कोर के आधार पर बनाया गया है। नतीजों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर की गइ है। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद रजिस्टेशन कराने वाले कैंडिडेट्स विश्वविद्दालय की आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac पर जाकर चेक कर सकते हैं।
जेएनयू पीजी मेरिट लिस्ट की कैसे करें जांच
अगर आपने भी रजिस्ट्रेशन किया है तो जेएनयू पीजी फर्स्ट मेरिट लिस्ट की जांच करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर ‘PG Result List-1’ के लिंकपर क्लिक करें। अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग-इन करें। आपकी स्क्रीन पर जेएनयू पीजी फर्स्ट मेरिट लिस्ट 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। इस मेरिट लिस्ट को चेक कर लें और डाउनलोड भी कर लें। 2 नवंबर से जेएनयू मेरिट लिस्ट के लिए प्री एनरोलमेंट पंजीकरण और फीस का भुगतान शुरू करेगा। सुत्रों के अनुसार यह रिपोर्ट 4 नवंबर को समाप्त होगी। बाद में, चयनित उम्मिदवारों का फिजीकल वेरीफिकेशन 14 से 17 नवंबर और 21 से 23 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। बता दें कि पहली मेरिट सुची में एडमिशन प्रक्रिया के सुरूआत के साथ-साथ जेएनयू दूसरी और तीसरी मेरिट सूची भी जारी करेगा। दूसरी सिची 8 नवंबर को जारी किया जाएगा तो वहीं तीसरी सुची 13 नवंबर को रिलीज कर दी जाएगी। इन तीनों सूचियों को जारी करने के बाद विश्वविद्दालय 2 दिसंबर को फाइनल मेरिट लिस्ट जारी करेगा। बता दें कि JNU में 28 नवंबर से क्लासेस शुरू हो जाएंगी।